मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना सिधारी पुलिस टीम द्वारा लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के कुशल पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक सिधारी हिमेन्द्र सिंह के निर्देशन में उ0नि0 पवन पाण्डेय मय हमराह द्वारा आज दिनांक 16.10.2025 को ग्राम समेदा से समय 15:45 बजे मेला देखकर घर जा रही लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण – रजनीश सिंह पुत्र यशवन्त सिंह, निवासी ग्राम समेदा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 28 वर्ष।घटना का संक्षिप्त विवरण –दिनांक 16.10.2025 को वादिनी द्वारा थाना सिधारी पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया कि मेला देखकर घर लौटते समय अभियुक्तगण1. अनुराग उर्फ गफू तथा 2. रजनीश सिंह पुत्रगण यशवन्त सिंह, निवासी ग्राम समेदा, थाना सिधारी, द्वारा छेड़खानी की गई।इस संबंध में थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 463/2025, धारा 76, 115(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक पवन पाण्डेय द्वारा की जा रही है।मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने हेतु आजमगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *