21जुलाई ( देवव्रत संवाद)| दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर गांव में उमाकांत यादव का पूरा परिवार अपनी रिहाइसी मंडई में सोया हुआ था मंगलवार की सुबह उमाकांत यादव के लिए दुख की घड़ी बनकर आई करीब भोर में 4 बजे धीरे-धीरे बारिश हो रही थी और तेज हवा का झोंका आया जिसमें इनका पूरा परिवार सोया हुआ था तेज हवा के कारण मंडई धराशाई हो गई मंडई के अंदर उमाकांत पत्नी गीता बड़ा पुत्र शौर्यकांत यादव छोटा दिव्यांग पुत्र धैर्यकांत सोए हुए थे।
मंडई गिरने के बाद सोर गुल सुनकर के आसपास के लोगों ने किसी तरीके से इन लोगों को बाहर निकाला जिसमें परिवार के सभी सदस्यों को हल्की-फुलकी चोट आई थी थी जिनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टिनगंज पर इलाज करने के बाद छोड़ दिया गया किसी तरीके से जान बची मंडई धराशाई होने के कारण सारा गृहस्थी का सामान खराब हो गया इस संबंध में तहसीलदार अंजू यादव ने बताया कि हमें जानकारी नहीं थी राजस्व निरीक्षक को भेज करके जांच करवाएंगे कि उनके पास आवास है कि नहीं आवास के पात्र होंगे तो वह दिया जाएगा और जो भी इनके गृहस्थी का जरूरत की समान है वह मुहैया कराने की कोशिश की जाएगी वहीं शिक्षक राज नारायण यादव विजय कुमार ने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।

