पेपर लीक के विरोध में छात्रों का कलेक्ट्रेट पर मार्च

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर खबर लखनऊ

आजमगढ़। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे पेपर लीक आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने मौके से खदेड़ दिया। छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना देने से रोकते हुए उन्हें वहां से हटाया। इस दौरान कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
छात्रों का कहना है कि लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को निर्धारित स्थान से हटाया गया है। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *