आजमगढ़ गैंगस्टर अपराधी परवेज अहमद की 40 लाख की संपत्ति को डुगडुगी बजाकर किया गया कुर्क

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर

आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 29.09.2025 को गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त परवेज अहमद पुत्र अशफाक अहमद, निवासी ग्राम शेरवां, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया गया।

कुर्क की गई सम्पत्ति का विवरण:
                                                                                                                                                                                           ➡️ अभियुक्त द्वारा आपराधिक गतिविधियों से अर्जित अवैध धन से निम्न संपत्तियों का क्रय किया गया था

➡️ दिनांक 04.04.2018 को तहसील निजामाबाद के ग्राम पवई लाडपुर, गाटा संख्या 247 मि0 से 0.0070 हेक्टेयर आवासीय भूमि —मूल्यांकन (सर्किल रेट अनुसार): ₹12,60,000/

➡️ दिनांक 21.03.2022 को तहसील निजामाबाद के ग्राम शेरवां, गाटा संख्या 566, रकबा 0.0360 हेक्टेयर में से 20.24 एयर आवासीय भूमि —मूल्यांकन(सर्किल रेट अनुसार): ₹28,28,000/-

➡️*कुल संपत्ति मूल्य: ₹40,88,000/- (चालीस लाख अठ्ठासी हजार रुपये)*

➡️ उक्त संपत्ति को मु0अ0सं0 76/2023, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम,1986 (गैंगस्टर एक्ट) के तहत धारा 14(1) के अंतर्गत जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ श्री रविन्द्र कुमार द्वारा दिनांक 29.09.2025 को कुर्क करने का आदेश प्रदान किया गया। आदेश के अनुपालन में उक्त संपत्ति को विधिसम्मत जब्त किया गया।

अभियुक्त का विवरण:

01. परवेज अहमद पुत्र अशफाक अहमद निवास: ग्राम शेरवां, थाना सरायमीर, जनपद

02 . आजमगढ़
अपराधिक इतिहास:-
01. मु0अ0सं0 183/2019 धारा 419/420/468 भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ 02 मु0अ0सं0 183/2014 धारा 323/325/352/427 भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।

03. मु0अ0सं0 229/2014 धारा 3/4 गुंडा एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
04. मु0अ0सं0 315/2013 धारा 147/188/341 भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।

05. मु0अ0सं0 366/2013 धारा 143/188/341 भादवि व 7 CLA एक्ट  थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।

06. मु0अ0सं0 416/2012 धारा147/149/323/427/504/506 भादवि व 7 CLA एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़

07. मु0अ0सं0 417/2012 धारा147/149/188/336/34/341/353/427 भादवि व 7 CLA एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़

08. मु0अ0सं0 18/2023 धारा 406/420/506 भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
09. मु0अ0सं0 45/2023 धारा 420 भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।

कुर्की कार्यवाही में सम्मिलित अधिकारीगण:

10. मु0अं0सं0 76/2023 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।

01.  सुनील कुमार धनवन्ता  उप जिलाधिकारी, निजामाबाद

02.  किरन पाल सिंह  क्षेत्राधिकारी, फूलपुर

03.  राकेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना दीदारगंज 

04.धर्मेन्द्र कुमार वरिष्ठ उप निरीक्षक, थाना सरायमीर

05.  राकेश कुमार पाण्डेय  राजस्व निरीक्षक, तहसील निजामाबाद

06.अखिलेश कुमार यादव  लेखपाल, तहसील निजामाबाद

07. ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी लेखपाल तहसील निजामाबाद

08. धर्मेन्द्र कुमार – लेखपाल, तहसील निजामाबाद

इस कार्यवाही के माध्यम से पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए यह संदेश दिया गया है कि अपराध से अर्जित संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा और कानून का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *